लखनऊ: महापौर ने परखी पेयजल की शुद्धता, दिया जांच का आदेश
लखनऊ। बालू अड्डा में दूषित पेयजल पीने से बच्चों की मृत्यु और कई लोगों के बीमार होने के बाद महापौर संयुक्ता भाटिया ने शनिवार को मलिन बस्तियों का निरीक्षण कर पेयजल की गुणवत्ता परखी। उन्होंने अधिकारियों को शहर में पेयजल की जांच कर रिपोर्ट पेशन करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जनता को …
लखनऊ। बालू अड्डा में दूषित पेयजल पीने से बच्चों की मृत्यु और कई लोगों के बीमार होने के बाद महापौर संयुक्ता भाटिया ने शनिवार को मलिन बस्तियों का निरीक्षण कर पेयजल की गुणवत्ता परखी। उन्होंने अधिकारियों को शहर में पेयजल की जांच कर रिपोर्ट पेशन करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जनता को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति करना हमारा दायित्व है। महापौर ने शनिवार सुबह क्षेत्रों का दौरा कर पानी की टंकी, होटलों और घरों से अपने सामने पीने के पानी का सैंपल कलेक्ट कर शुद्धता की जांच की।
महापौर ने शहर में पानी की जांच कर रहे विभिन्न जोनों के अधिकारियों की लोकेशन ट्रैक करा कर तत्काल महाप्रबंधक जलकल से फोटो मंगवाई। महापौर ने कहा कि इस घटना की पुनरावृत्ति दोबारा ना हो इसके लिए उचित व्यवस्था बनाएं। निरीक्षण के समय महापौर के साथ महाप्रबंधक जलकल शैलेश कुमार वर्मा, जोनल अधिकारी अम्बी बिष्ट, नगर अभियंता सुधीर कनौजिया व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
