बाराबंकी: जीआरपी के हत्थे चढ़े तीन शातिर चोर, 13 मोबाइल बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जीआरपी पुलिस ने शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान तीन शातिर चोरों को धर दबोचा। पुलिस ने उसके पास से 13 चोरी किये गये मल्टीमीडिया मोबाइल भी बरामद किये। बरामद मोबाइलों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बतायी गयी है। जीआरपी थाना प्रभारी ने मुकदमा दर्ज करके तीनों चोरों को जेल …

बाराबंकी। जीआरपी पुलिस ने शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान तीन शातिर चोरों को धर दबोचा। पुलिस ने उसके पास से 13 चोरी किये गये मल्टीमीडिया मोबाइल भी बरामद किये। बरामद मोबाइलों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बतायी गयी है। जीआरपी थाना प्रभारी ने मुकदमा दर्ज करके तीनों चोरों को जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह जीआरपी थाना प्रभारी वीरेन्द्र प्रताप यादव, उप निरीक्षक शबाब हैदर आदि लोगों ने मुखबिर की सूचना पर रेलवे प्लेटफार्म नम्बर चार से आगे गोण्डा लाइन यार्ड के बगल में बने बैटरी कक्ष के पास से कोतवाली नगर के ग्राम ढकौली सोमैया नगर निवासी रतन प्रकाश शुक्ला पुत्र विद्याराम, मोहल्ला शिवपुरी निवासी रवि कश्यप पुत्र यमुना कश्यप व बंकी देहात के ग्राम मंझपुरवा निवासी बालअपचारी, मो. शारिफ पुत्र मो. अनवार हुसैन को धर दबोचा।

पुलिस ने तलाशी के दौरान इन लोगों के पास से 13 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन सेट बरामद किये। पकड़े गये आरोपियों के बारे में उपनिरीक्षक शबाब हैदर ने बताया कि सभी आरोपी टेªनो पर चढ़कर रेलयात्रियों के बैग व अन्य सामान चुरा लेते थे। साथ ही में यह लोग अपने साथ में अवैध असलहा रखते थे। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ने धारा 380, 411 के तहत मुकदमा दर्ज करके तीनो चोरो को जेल भेज दिया।

संबंधित समाचार