आज का राशिफल | 16 अगस्त, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि मेष राशि वाले आज के दिन वरिष्ठ, गुरु, उच्चाधिकारी और अपने से छोटों के साथ सम्मान से पेश आएं। आपके द्वारा किसी का दिल नहीं दुखना चाहिए। ऑफिस में जो लोग इधर की बातें उधर करते हैं उनसे दूरी बनाए रखनी होगी साथ ही व्यर्थ की बातों में टाइम खराब करने से बचें। …

मेष राशि

मेष राशि वाले आज के दिन वरिष्ठ, गुरु, उच्चाधिकारी और अपने से छोटों के साथ सम्मान से पेश आएं। आपके द्वारा किसी का दिल नहीं दुखना चाहिए। ऑफिस में जो लोग इधर की बातें उधर करते हैं उनसे दूरी बनाए रखनी होगी साथ ही व्यर्थ की बातों में टाइम खराब करने से बचें।

वृष राशि

आज के दिन पॉजिटिव एनर्जी आपके सभी कार्य बना देगी। हो सकता है कि आपको धन से जुड़ी कोई समस्या हो लेकिन अपनी सूझबूझ से  निकलने का रास्ता खोजना होगा। कर्मक्षेत्र से जुड़े लोगों को शांत रहना चाहिए क्योंकि नकारात्मक ग्रह सहकर्मियों के साथ कुछ खटपट कर सकते हैं।

मिथुन राशि

आज के दिन कुछ समय भजन में लगाए‍ं, इससे आंतरिक रूप से मजबूत हो पाएंगे। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ छोटी-छोटी बात को लेकर टिप्पणी न करें। होटल रेस्टोरेंट के व्यापार में आर्थिक  मुनाफा मिलने की पूर्ण संभावनाएं बन रही है।

कर्क राशि

आज के दिन क्रोध का प्रभाव वाणी पर न आने दें, अन्यथा आपकी छवि और दूसरों के मान-सम्मान को ठेस लग सकती है। नौकरी की बात करें तो जो लोग अभी तक कंपनी में स्थाई नहीं हैं उनके लिए यह समय चिंताजनक हो सकता है, इसलिए जो भी कार्य करें, उसमें गुणवत्ता को बनाए रखें।

सिंह राशि

आज के दिन का सदुपयोग करते हुए, जीवन का आनंद लें। स्वयं के टैलेंट को दबाए नहीं, बल्कि बहिर्मुखी होकर दूसरों के सामने खुद को पेश करें। ऑफिशियल कार्यों  को पूरा करने के लिए तनाव लेने के बजाय टेक्निक को अपनाना होगा। सेहत को लेकर गैस्ट्रिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि

आज के दिन प्राइवेट सेक्टर से जुड़े  लोगों को उच्चाधिकारी के द्वारा पदोन्नति का आश्वासन मिल सकता है। हेल्थ में आज भारी सामान उठाने से बचना चाहिए क्यों मांसपेशियों में खिंचाव होने के कारण दर्द रह सकता है। सोशल नेटवर्क के माध्यम से बने नये रिश्तों से लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी।

तुला राशि

आज के दिन अध्ययन और मनन के विशेष में रुचि रहेगी, ऐसे में जो लोग कला जगत से जुड़े हैं उनको अच्छे आईडिया हाथ लगेगा। कर्मक्षेत्र में अपनी सारी ऊर्जा कार्य को बढ़ाने में लगाना होगा, साथ ही कार्य पूर्ण होने पर आपको लाभ भी मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से छोटी से छोटी समस्या को अनदेखा न करें। घर के सदस्यों की बात बुरी लग सकती है।

वृश्चिक राशि

आज के दिन अनावश्यक चिंता उलझन का कारण बन सकती है, ऐसे में प्रभु पर सब छोड़ दें। ऑफिशियल कार्यों में अधिक मेहनत के बाद ही अच्छे परिणाम मिलेंगे। घरेलू मामलों में आवश्यकता से ज्यादा धन खर्च करने से बचना होगा नहीं तो आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

धनु राशि

आज का दिन सोचे गए कार्य तेजी के साथ बनते नजर आ रहे हैं। ग्रहों का नकारात्मक प्रभाव आपके संतान के स्वास्थ्य में गिरावट ला सकता है, संतान यदि छोटी है तो उसका विशेष ख्याल रखें। मित्रों के साथ किसी बात पर रहेगी।

मकर राशि

आज के दिन जिम्मेदारियों को बोझ समझने की गलती कतई न करें, क्योंकि कहीं न कहीं इसका संबंध आपके मान-सम्मान में वृद्धि करने वाला होगा। पारिवारिक तनाव की वजह से ऑफिशियल कार्य बाधित होते नजर आएंगे। संयुक्त परिवार में रहने वाले घरेलू तनावों को अधिक तूल न दें, अन्यथा विवाद होने की आशंका है।

कुंभ राशि

आज के दिन ज्ञान के इर्द-गिर्द रहते हुए, खुद को अपडेट करें। कार्य में और अधिक फोकस लगाने की आवश्यकता है। रिक्वरी का कार्य करने वालों के लिए दिन भागा-दौड़ी वाला होगा। धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए दिन उत्तम है।

मीन राशि

आज के दिन नई योजनाओं में धन का निवेश कर सकते हैं। आजीविका के क्षेत्र में अच्छी सफलता पा सकते हैं तो वहीं दूसरी ओर यदि कोई ऑफर मिलता है तो विचार अवश्य करना चाहिए। हेल्थ को लेकर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, घातक चोट लग सकती है। यदि किसी बात को लेकर कई दिनों से परेशान चल रहे हैं तो किसी अपने से दिल की बात साझा कर सकते हैं उनसे अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा।