Kinnaur Landslide: भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 25, अब भी 5 लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर (Kinnaur) जिले में भूस्खलन वाली जगह से दो और लोगों के शव बरामद किए गए, जिससे भूस्खलन में मारने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। बीते बुधवार भूस्खलन के बाद लापता हुए लोगों की तलाश एवं बचाव कार्य जारी हैं। राज्य …

शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर (Kinnaur) जिले में भूस्खलन वाली जगह से दो और लोगों के शव बरामद किए गए, जिससे भूस्खलन में मारने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। बीते बुधवार भूस्खलन के बाद लापता हुए लोगों की तलाश एवं बचाव कार्य जारी हैं।

राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोखता ने बताया कि भावनगर थाना प्रभारी की तरफ से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक सोमवार को निछार तहसील में राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर चौरा गांव से मलबे से दो और लोगों के शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात को रोका गया तलाश एवं बचाव अभियान सोमवार सुबह फिर से शुरू हुआ।

उन्होंने बताया कि एक एसयूवी और उसमें सवार यात्रियों जिनके मलबे के नीचे दबे होने की आशंका थी उनका अब तक नहीं पता चल सका है। साथ ही कहा कि यह संभव है कि वाहन मलबे के साथ नीचे गिर गया हो। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), स्थानीय पुलिस और होमगार्ड के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

घटना के दिन, 10 शव बरामद किए गए थे और 13 लोगों को सुरक्षित निकाला गया था। इससे पहले बुधवार को, तलाश एवं बचाव अभियान के दौरान एक टैक्सी में आठ शव बरामद किए गए थे। बुधवार को दो कारें भी क्षतिग्रस्त स्थिति में मिलीं थी लेकिन उनके भीतर कोई नहीं था।

बृहस्पतिवार को भूस्खलन स्थल से चार शव मिले, जबकि शुक्रवार को तीन शव निकाले गए। इसके बाद शनिवार को मलबे से छह शव निकाले गए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बृहस्पतिवार को घटनास्थल का दौरा करने के बाद राज्य विधानसभा को बताया था कि 16 लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि उसके बाद अब तक 11 शव बरामद कर लिए गए हैं। कम से कम पांच लोग अब भी लापता हैं।

यह भी पढ़े-

20 अगस्त को है प्रदोष व्रत, जानें सावन में क्यों बढ़ जाता है इसका महत्व

संबंधित समाचार