मुरादाबाद: ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान भूले एसटी हसन, वीडियो हुआ वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। 15 अगस्त के दिन गलशहीद पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सपा सांसद डॉ एसटी हसन ने वहां मौजूद जिला अध्यक्ष डीपी यादव, महानगर अध्यक्ष शाने अली और अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण होते ही राष्ट्रगान शुरू किया गया, लेकिन जैसे ही उनके साथ खड़े लोग राष्ट्रगान की एक लाइन …

मुरादाबाद,अमृत विचार। 15 अगस्त के दिन गलशहीद पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सपा सांसद डॉ एसटी हसन ने वहां मौजूद जिला अध्यक्ष डीपी यादव, महानगर अध्यक्ष शाने अली और अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण होते ही राष्ट्रगान शुरू किया गया, लेकिन जैसे ही उनके साथ खड़े लोग राष्ट्रगान की एक लाइन गाने के बाद राष्ट्रगान की आगे की पंक्तियां ही भूल गए। जिसका वीडियो तेजी के साथ वायरल हो गया।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉक्टर एसटी हसन रविवार को 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान ही भूल गए। सांसद एसटी हसन ने पहली पंक्ति के बाद सीधे जय हे…जय हे… बोल कर राष्ट्रगान पूरा कर दिया, और अधूरा राष्ट्र गान गाने के बाद बिना कुछ कहे वहां से चले गए। दअरसल सपा सांसद एस टी हसन मुरादाबाद के गलशहीद इलाके में स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नवाब मज्जू खां की कब्र पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धाजंलि देने के लिए पहुंचे थे।

इससे पहले गलशहीद पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सपा सांसद डॉ एसटी हसन ने वहां मौजूद जिला अध्यक्ष डीपी यादव, महानगर अध्यक्ष शाने अली और अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में झंडारोहण किया। ध्वजारोहण होते ही राष्ट्रगान शुरू हुआ। लेकिन उनके साथ खड़े लोग राष्ट्रगान की एक लाइन गाने के बाद राष्ट्रगान की पंक्तियां ही भूल गए।

ये सब कैमरे में कैद हो चुका था। देर रात सपा सांसद एसटी हसन ने राष्ट्रगान प्रकरण पर अपनी सफाई सोशल मीडिया पर राष्ट्रगान सुनाकर देते हुए कहा कि यौमे आजादी के 75 वें जश्न में मुझे इस कार्यक्रम में चीफ गेस्ट बनाया गया था, लेकिन वहां राष्ट्रगान गाने वाली दूसरी टीम थी। जिन्होंने गाते समय कुछ गड़बड़ी कर दी। मैंने टोका भी था। उसके बाद पीछे खड़े लोगों ने राष्ट्रगान पूरा किया और हम वहां से चले गए. हालांकि लोगों ने ये फैला दिया कि मैं राष्ट्रगान भूल गया, मेरी याददाश्त कमजोर नहीं है, बचपन से राष्ट्रगान पढ़ता आ रहा हूं।

संबंधित समाचार