बागेश्वर: कौसानी में 26 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार
बागेश्वर, अमृत विचार। पहाड़ में स्मैक का धंधा करने के लिए तस्कर सक्रिय हो चले हैं। उप्र से जनपद के शांत व पर्यटन नगरी कौसानी में तस्करी के लिए स्मैक लेकर आए दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफतार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। पुलिस …
बागेश्वर, अमृत विचार। पहाड़ में स्मैक का धंधा करने के लिए तस्कर सक्रिय हो चले हैं। उप्र से जनपद के शांत व पर्यटन नगरी कौसानी में तस्करी के लिए स्मैक लेकर आए दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफतार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि गत दिवस कौसानी की उपनिरीक्षक निधि शर्मा द्वारा चेकिंग की जा रही थी तभी उनको दो युवक संदिग्ध गतिविधि में लिप्त दिखे जिस पर उनसे पूछताछ की तो उन्होंनेभागने का प्रयास किया परंतु पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने तलाशी में राशिद पुत्र अब्दुल हनीद निवासी बरेली से नौ ग्राम तथा मोहिद पुत्र खलील अहमद निवासी भौना बहेडी के पास से 17 ग्राम स्मैक बरामद की। जिसे पुलिस ने गिरफतार कर लिया। बताया कि टीम में उपनिरीक्षक निधि शर्मा समेत आरक्षी
दीपक रावत, कुलदीप आर्या व प्रियंका शामिल थे।
बताया कि एक अन्य मामले में बैजनाथ पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया था। जिस पर उन्हें कालिका मंदिर बैजनाथ के पास दो संदिग्ध युवक दिखे जिस पर उन्होंने पूछताछ की तो एक ने अपना नाम भूपेंद्र सिंह निवासी फरसाली तथा दूसरे ने आनंद सिंह निवासी लीली कपकोट बताया। चेकिंग में आनंद सिंह के पास से 745 ग्राम तथा भूपेंद्र सिंह से 235 ग्राम चरस बरामद की जिन्हें गिरफतार करके न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।
