मथुरा: चांदी व्यापारी से दिनदहाड़े एक करोड़ 5 लाख की लूट, इलाके में मचा हड़ंकप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में आज सोमवार उस वक्त हड़कंप मच गया जब बदमाशों ने दिनदाहड़े पुलिस चौका के करीब एक चांदी के व्यापापारी से 1 करोड़ पांच लूट लिए। जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। …

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में आज सोमवार उस वक्त हड़कंप मच गया जब बदमाशों ने दिनदाहड़े पुलिस चौका के करीब एक चांदी के व्यापापारी से 1 करोड़ पांच लूट लिए। जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक शहर के मंडीरामदास की गली में रामपाल निवासी राहुल अग्रवाल पुत्र राजकुमार अग्रवाल चांदी का व्यापार करते हैं। आज सुबह राजकुमार का चचेरा भाई अंकित बंसल निवासी गणपति एंक्लेव, सरस्वती कुंड एक करोड़ पांच लाख रुपये स्टेट बैंक में जमा कराने के लिए स्कूटी से निकला था। इसी दौरान बाग बहादुर चौकी से 50 मीटर दूर बाइक सवार नकाबपोश लुटेरों ने अंकित से मारपीट कर बैग छीन लिया और भाग गए।

शहर के पॉश इलाके में दिनदहाड़े हुई इस घटना से दहशत फैल गई। सूचना पर एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह समेत अफसर भी पहुंच गए। फिलहाल पुलिस अंकित से जानकारी कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह नगद धनराशि चौक बाजार में राजू रद्दी के नाम से चर्चित बुलियन के बड़े कारोबारी की है। वह प्रतिदिन बैंक में लाखों करोड़ रुपए जमा कराते है

संबंधित समाचार