शाहजहांपुर: जहर खाने से मां-बेटी की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा, जानें क्या है मामला
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में आज सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब मां बेटी ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव की है। यहां की रहने वाले रामस्वरूप की पत्नी क्रांति देवी ने सोमवार को …
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में आज सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब मां बेटी ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव की है। यहां की रहने वाले रामस्वरूप की पत्नी क्रांति देवी ने सोमवार को सुबह तीन वर्षीय बेटी पूनम को जहरीला पदार्थ खिला दिया। फिर खुद जहर खा लिया।
हालत बिगड़ने पर दोनों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से उन्हें डॉक्टरों की टीम ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने मां बेटी को मृत घोषित कर दिया। वहीं लोग इस पूरे घटना क्रम को प्रेम प्रसंग से जोड़ रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक महिला के गांव में एक युवक से प्रेम प्रसंग था। हालांकि घटना के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
