‘भूत पुलिस’ का मोशन पोस्टर हुआ ऑउट, जानिए कब होगी फिल्म रिलीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। सैफ अली खान और अर्जुन कपूर के फैंस के लिए एक गुड न्यूज अनाउंस हुई है। दोनों एक्टर्स की फिल्म भूत पुलिस पिछले काफी समय से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खीच रही है। जल्द ही फिल्म का पोस्टर ऑउट हुआ था और अब मेकर्स ने सामने आया था। अब फिल्म के मेकर्स ने …

मुंबई। सैफ अली खान और अर्जुन कपूर के फैंस के लिए एक गुड न्यूज अनाउंस हुई है। दोनों एक्टर्स की फिल्म भूत पुलिस पिछले काफी समय से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खीच रही है। जल्द ही फिल्म का पोस्टर ऑउट हुआ था और अब मेकर्स ने सामने आया था। अब फिल्म के मेकर्स ने फैंस को एक और गुड न्यूज दी है। जी हां, फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। खास बात तो ये है कि आज ही सैफ का बर्थडे भी है और आज ही के दिन उनकी फिल्म का मोशन पोस्टर भी रिलीज किया गया है।

फिल्म में अर्जुन और सैफ का अलग अंदाज देखने को मिलेगा। फैंस उनकी उस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‘भूत पुलिस’ में अर्जुन (चिरौंजी) और सैफ (विभूति) को दो शिकारी भाइयों के रोल में देखा जाएगा। आपको बता दें कि ये फिल्म 17 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। वहीं फिल्म का ट्रेलर 18 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। फिल्म का मोशन पोस्टर अर्जुन कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फीमेल लीड की बात करें तो फिल्म में जैकलीन फर्नांडीस और यामी गौतम लीड रोल में दिखेंगे।

संबंधित समाचार