लखनऊ: रोजगार की तलाश में आए युवक का नाले में मिला शव, हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी से सुल्तानपुर से रोजगार की तलाश में राजधानी आए युवक का शव नाले में उतराता हुआ मिला। राहगीरों से जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि युवक की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू …

लखनऊ। यूपी से सुल्तानपुर से रोजगार की तलाश में राजधानी आए युवक का शव नाले में उतराता हुआ मिला। राहगीरों से जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि युवक की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

मृतक के पास से पुलिस को एटीएम कार्ड और नगदी मिली है। पुलिस को मौके से कोई मोबाइल नहीं मिला है। जिससे हत्या की आशंका और प्रबल हो रही है। प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर विस्तार ने बताया कि रविवार शाम को थानाक्षेत्र के मलेशियामऊ गांव के पास स्थित एक नाले में युवक का शव होने की जानकारी मिली थी। मृतक का नाम राजकुमार (30) है। वह मूलरूप से सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थानाक्षेत्र के सोनारा गांव का रहने वाला था।

राजकुमार तीन दिन पहले ही रोजगार की तलाश में राजधानी आया था। पुलिस का कहना है कि नाले के आसपास छानबीन की गई, लेकिन मौके से कुछ नहीं मिल सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस का यह भी कहना है कि मृतक शराब का लती थी। मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

संबंधित समाचार