हल्द्वानी: आत्महत्या के इरादे से ट्रेन के आगे लेट गया युवक, पैर कटे
हल्द्वानी, अमृत विचार। आत्महत्या के इरादे से एक युवक ट्रेन के आगे लेट गया। मौके पर मौजूद गेटमैन ने तत्परता दिखाते हुए युवक को बचा लिया। लेकिन टायर की चपेट में आकर युवक के पैर कट गए। गंभीर घायल युवक को अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह जजफार्म निवासी विकास जोशी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। आत्महत्या के इरादे से एक युवक ट्रेन के आगे लेट गया। मौके पर मौजूद गेटमैन ने तत्परता दिखाते हुए युवक को बचा लिया। लेकिन टायर की चपेट में आकर युवक के पैर कट गए। गंभीर घायल युवक को अस्पताल भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह जजफार्म निवासी विकास जोशी (34) पुत्र पूरन जोशी चोरगलिया रेलवे क्रॉसिंग के पास लखनऊ से काठगोदाम आ रही ट्रेन के आगे लेट गया। क्रॉसिंग के गेटमैन अरविंद ने युवक को आती ट्रेन के सामने खड़ा देखा तो बचाने के लिए दौड़ पड़ा।
गेटमैन ने युवक को पीछे खींचकर जान तो बचा ली लेकिन ट्रेन के टायर की चपेट में आकर युवक के दोनों पैर कट गए। 108 एबुंलेंस से युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि युवक आत्महत्या के इरादे से ट्रेन के आगे कूद गया था। युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है।
