बरेली: गर्भवती थी विनीता, पति और देवर की थी एक ही प्रेमिका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गर्भवती भाभी की कोई इस तरह से हत्या क्यों करेगा पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। हालांकि लोगों का कहना है विनीता के पति और देवर का एक ही लड़की से प्रेम प्रसंग था। विनीता इस बात का विरोध करती थी। बताया जाता है कि घटना वाली रात आकाश …

बरेली, अमृत विचार। गर्भवती भाभी की कोई इस तरह से हत्या क्यों करेगा पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। हालांकि लोगों का कहना है विनीता के पति और देवर का एक ही लड़की से प्रेम प्रसंग था। विनीता इस बात का विरोध करती थी।

बताया जाता है कि घटना वाली रात आकाश अपनी प्रेमिका के भाई के साथ ही शराब पीकर घर आया था और उसके बाद हत्या की। परिजनों का कहना है कि विनीता पांच माह की गर्भवती थी। वह कुछ समय पहले ही मायके से आई थी। वह पति के प्रेम संबंधों का विरोध करती थी। इसके चलते परिवार में विवाद रहता था।

दो माह पूर्व पति काम की बात कहकर कासगंज चला गया था। उसने पत्नी से बातचीत करना भी बंद कर दिया था। वहीं विनीता का देवर आकाश प्रेमिका के भाई के साथ घूमा करता था। पुलिस के मुताबिक रविवार की रात आकाश अपनी प्रेमिका के भाई के साथ घूम रहा था। उसने उसके साथ शराब भी पी थी।

इसके बाद वह लगभग 8:30 रात में घर पर आया और उसने भतीजी के सामने विनीता की हत्या कर दी। इसके बाद वह रात भर भतीजी के साथ रहा और सुबह पांच बजे के लगभग उसे कमरे में बंद करके वहां से कपड़े और कुछ सामान लेकर वहां से चला गया।

गुथा हुआ था आटा, नहीं बना था खाना
पुलिस के मुताबिक घर में आटा गुथा हुआ था, लेकिन खाना नहीं बना था। पुलिस का यह भी मानना है कि खाना बनाने को लेकर दोनों में विवाद हुआ होगा। इसके चलते भी गुस्से में आकर देवर ने भाभी का कत्ल कर दिया हो।

ये मां अच्छी नहीं लाएंगे नई मां
आकाश ने विनीता की हत्या करने के बाद भतीजी से कहा की उसकी यह मां अच्छी नहीं थी। इस लिए इसको मार दिया अब वह उससे भी अच्छी मां उसके लिए लाएंगा। इसके बाद वह रात भर भतीजी के साथ बैठा रहा।

कोई पूछे तो बताना गलत थी मां
आकाश ने कोमल को यह बताया था की उसकी मां अच्छी नहीं थी। वह गलत बात कहती थी। इसलिए चाचा ने उसे मार डाला। हालांकि पुलिस ने जब बच्ची से उस गलत बात के बारे में पूछा तो उसने उन्हें कुछ नहीं बताया।

बरेली: स्वतंत्रता दिवस पर हरूनगला क्षेत्र के तीन स्कूलों में लटकता रहा ताला

संबंधित समाचार