सिडनाज ने अपने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बिग बॉस ओटीटी के मंच पर खोला राज
मुंबई। ‘बिग बॉस 13’ से करोड़ों दिल जीतने वाली जोड़ी सिडनाज शो खत्म होने के बाद भी काफी चर्चा में बनी रही। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल ने साथ में कई म्यूजिक एल्बम भी बनाए जो फैंस को काफी पसंद आए। अब एक बार फिर इस जोड़ी ने फैंस का दिल जीत लिया है। बिग …
मुंबई। ‘बिग बॉस 13’ से करोड़ों दिल जीतने वाली जोड़ी सिडनाज शो खत्म होने के बाद भी काफी चर्चा में बनी रही। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल ने साथ में कई म्यूजिक एल्बम भी बनाए जो फैंस को काफी पसंद आए। अब एक बार फिर इस जोड़ी ने फैंस का दिल जीत लिया है।
बिग बॉस 13 खत्म होने के बाद से ही सीजन के विनर सिद्धार्थ और पंजाब की कटरीना कैफ शहनाज के रिलेशनशिप में होने का अंदाजा लगाया जा रहा था। वहीं अब सिद्धार्थ ने रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी पर अपने और शहनाज के रिश्ते के बारे में ओपेन्ली बोल दिया है। शो के होस्ट करण जौहर ने सिडनाज से कई सवाल किए थे, जब उनके रिलेशन के बारे में पूछा गया तब सिद्धार्थ ने बताया कि वो दोनों रिलेशनशिप में हैं। ये बात सुनने के बाद सब बहुत खुश हो गए। सिड की हां में हां मिलाते हुए शहनाज ने भी उनकी बात को सही बताया। सिद्धार्थ ने कहा की उनके बीच दोस्ती का रिश्ता है।
भले ही दोनों ने लोगों के सामने अपने रिश्ते को दोस्ती का रिश्ता बताया हो पर अभी भी फैंस उनकी इस बाात से संतुष्ट नहीं हैं। फैंस को अभी भी लगता है कि सिडनाज का रिश्ता दोस्ती से कुछ ज्यादा है। सिडनाज के फैंस जल्ज से जल्द दोनों को ऑफिशली प्यार के रिश्ते में देखना चाहते हैं। आपको बता दें, बीच में दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आई थी। लेकिन शो में आते ही सिद्धार्थ ने इस बात का खंडन किया और कहा कि उनका दोस्ती का रिश्ता कभी खत्म नहीं होगी।
