ओलंपिक के बाद बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो पड़ीं ओसाका, रिपोर्टर के सवाल का जवाब देते हुए हुईं भावुक
मेसन। मानसिक स्वास्थ्य कारणों से फ्रेंच ओपन से नाम वापिस लेने के बाद अपनी पहली प्रेस कांफ्रेंस में टेनिस स्टार नाओमी ओसाका आंसुओं पर काबू नहीं रख सकी। सिनसिनाटी ओपन से पहले कांफ्रेंस में एक स्थानीय रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि शोहरत और मीडिया से संबंधों में संतुलन कैसे बनाती हैं, इस पर ओसाका ने …
मेसन। मानसिक स्वास्थ्य कारणों से फ्रेंच ओपन से नाम वापिस लेने के बाद अपनी पहली प्रेस कांफ्रेंस में टेनिस स्टार नाओमी ओसाका आंसुओं पर काबू नहीं रख सकी। सिनसिनाटी ओपन से पहले कांफ्रेंस में एक स्थानीय रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि शोहरत और मीडिया से संबंधों में संतुलन कैसे बनाती हैं, इस पर ओसाका ने कहा ,” मुझे नहीं पता कि कैसे संतुलन बनाया जाये।
मैं कोशिश कर रही हूं जैसे कि आप लोग कर रहे हैं।” मुझे लगा कि मैं कुछ समय के लिए अपने घर में ही रहूं, मैं बाहर जाने को लेकर अच्छा महसूस नहीं कर रही थी। आंख खोलने वाला सबसे बड़ा कारण ओलिंपिक में जाना था। कुछ एथलीट मेरे पास आए और उन्होंने कहा कि मैंने जो किया उसे देखकर वह खुश हैं।इसके बाद एक पत्रकार ने उनसे टेनिस से जुड़े सवाल पूछे तो उनके आंसू बहने लगे।
चार बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन यह जापानी खिलाड़ी कुछ देर के लिये कमरे से बाहर भी गई और फिर आकर पूरी कांफ्रेंस खत्म की। ओलिंपिक में ही अमेरिका की मशहूर जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स ने मानसिक स्वास्थ्य के कारण कुछ इवेंट्स से नाम वापस ले लिया था। ओसाका ने कहा कि वह चार बार की ओलिंपिक विजेता बाइल्स का समर्थन करती हैं। उन्होंने कहा, मैंने उन्हें मैसेज भेजा था, लेकिन मैं उन्हें उनका समय देना चाहती थी लेकिन मुझे पता है कि यह कितना अच्छा महसूस होता है।
ओसाका ने कहा है कि वह सिनसिनाटी ओपन में अपनी पुरस्कार राशि हैती के भूकंप पीड़ितों को दान देंगी। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि मैं उतना नहीं कर पा रही हूं। मैं सोच रही हूं कि और क्या कर सकती हूं। सबसे पहले तो पुरस्कार राशि दूंगी ताकि लोगों में जागरूकता पैदा हो। इसीलिए मैने इसकी घोषणा की है। हैती में आए विनाशकारी भूकंप से अब तक करीब 1400 लोग मारे जा चुके हैं।
