लखनऊ: मोबाइल कारोबारी के बेटे को स्कार्पियों सवार दबंगों ने उठाया, पिता ने जताई ये आशंका
लखनऊ। चिनहट थानाक्षेत्र के मल्हौर इलाके में स्कार्पियों सवार दो युवकों ने एक युवक को गाड़ी में बैठाया और फरार हो गए। युवक के पिता ने अपहरण की आशंका के चलते चिनहट कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने काफी देर तक घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। …
लखनऊ। चिनहट थानाक्षेत्र के मल्हौर इलाके में स्कार्पियों सवार दो युवकों ने एक युवक को गाड़ी में बैठाया और फरार हो गए। युवक के पिता ने अपहरण की आशंका के चलते चिनहट कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने काफी देर तक घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। देर रात जानकारी मिलने के बाद पुलिस युवक की तलाश के लिए सर्विलांस का सहारा लेने के साथ ही मामले की जांच में जुटी है।
यमुना विहार कालोनी निवासी मोबाइल कोराबारी सिराजुद्दीन ने बताया कि घर के पास ही उनकी दुकान व कार्यालय है। इस प्रतिष्ठान पर उनका पुत्र रियाजुद्दीन (26) बैठता है। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे स्कार्पियों सवार कुछ युवक दुकान पर पहुंचे और उसके पुत्र से कहा कि तुम्हें आलोक भइया ने बुलाया है। रियाजुद्दीन वाहन में बैठाकर चला गया। जिसके बाद वह अभी तक वापस नहीं आया। उसका मोबाइल भी इस घटना के बाद से बंद आ रहा है।
डीसीपी संजीव सुमन ने बताया कि सोमवार देर रात सिराजुद्दीन ने मामले को लेकर तहरीर दी थी। मामला दर्ज कर लिया गया है। पुराने लेनदेन व दुश्मनी के साथ ही पुलिस अन्य बिन्दुओं पर मामले की जांच कर रही है। अपहरण की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि घटना के 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी अभी तक परिजनों के पास कोई धमकी या फिरौती के लिए फोन नहीं आया है। इस मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने जहां विशेष टीम गठित की है। वहीं सर्विलांस सेल की मदद भी ली जा रही है। पुलिस को उसकी आखिरी लोकेशन चिनहट के आउटर इलाके में मिली है। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया।
