काशीपुर: दहेज में कार व पांच लाख न देने पर विवाहिता से मारपीट
काशीपुर, अमृत विचार। दहेज में कार व पांच लाख रुपए की नगदी नहीं लाने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। कुंडेश्वरी क्षेत्र के शिवालिक कॉलोनी निवासी नीलम रावत ने कुंडेश्वरी …
काशीपुर, अमृत विचार। दहेज में कार व पांच लाख रुपए की नगदी नहीं लाने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
कुंडेश्वरी क्षेत्र के शिवालिक कॉलोनी निवासी नीलम रावत ने कुंडेश्वरी चौकी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह 21 जून 2018 को देहरादून के थाना प्रेमनगर क्षेत्र के सैनिक कॉलोनी निवासी राकेश रावत के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पति राकेश, ससुर नारायण सिंह, सास पार्वती देवी, ननद रेखा रावत व मंजू रावत उसे कम दहेज लाने का ताना देकर उसके साथ गाली गलौज व मारपीट करने लगे।
पीड़िता ने बताया कि उसके पति राकेश रावत बैंकाक (थाईलैंड) में थाई एयरपोर्ट पर नौकरी करते हैं। शादी के 15 दिन बाद ही उसका पति बैंकॉक से आया, तब से घर पर ही रहता है। वर्तमान में उसकी दोनों ननद भी घर पर ही है। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में कार व 5 लाख रुपए लाने का दबाव बना रहे हैं।
14 जून 2021 को ससुराल वालों ने उसके साथ गालीगलौज कर मारपीट की और घर से निकाल दिया। तहरीर के पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेज अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
