हल्द्वानी: जिले में बारिश की आशंका, येलो अलर्ट जारी
हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य में आज से मौसम फिर से करवट बदेलगा। इससे कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी, चमोली व देहरादून में मध्यम से भारी बारिश होने की आशंका जताई है। इसको देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों में येलो …
हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य में आज से मौसम फिर से करवट बदेलगा। इससे कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी, चमोली व देहरादून में मध्यम से भारी बारिश होने की आशंका जताई है।
इसको देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। 20 अगस्त तक जिले में बारिश की आशंका है।
जिले के मैदानी इलाकों में सुबह चटख धूप खिली रही। इससे लोगों को तेज गर्मी व उमस से परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं पर्वतीय इलाकों में कोहरा छाया रहा।
मंगलवार को हल्द्वानी का तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रिकार्ड किया गया। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 26 और नैनीताल का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 12 डिग्री दर्ज हुआ।
