हल्द्वानी: ट्रांसपोर्टर लापता, कार नैनीताल रोड पर तो उसकी अंतिम लोकेशन बोहराकून में मिली
हल्द्वानी, अमृत विचार। सुभाष नगर निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी पवन कन्याल सोमवार शाम से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। कारोबारी की कार नैनीताल रोड पर डोलमार में खड़ी मिली है। जबकि उसकी लास्ट लोकेशन भीमताल के बोहराकून में मिली है। इसके बाद से कारोबारी का मोबाइल बंद है। परिजनों ने पुलिस से बरामदगी की गुहार लगाई …
हल्द्वानी, अमृत विचार। सुभाष नगर निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी पवन कन्याल सोमवार शाम से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। कारोबारी की कार नैनीताल रोड पर डोलमार में खड़ी मिली है। जबकि उसकी लास्ट लोकेशन भीमताल के बोहराकून में मिली है। इसके बाद से कारोबारी का मोबाइल बंद है। परिजनों ने पुलिस से बरामदगी की गुहार लगाई है।
37 वर्षीय पवन कन्याल कल शाम पांच बजे घरवालों को जानकारी देकर ट्रांसपोर्ट नगर की ओर निकला था। पवन ट्रांसपोर्ट कारोबारी है। उसके कई डंपर हैं। लेकिन इसके बाद रात में घर नहीं लौटा। चिंतित परिजनों ने कोतवाली पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी। खोजबीन के दौरान कारोबारी की सेंट्रो कार संख्या यूए 04 ए 4242 नैनीताल रोड में डोलमार के पास खड़ी मिली। जबकि कारोबारी लापता था।
पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस पर लगा लोकेशन निकाली तो भीमताल में कारोबारी ट्रैक हुआ। लेकिन इसके बाद से कारोबारी का मोबाइल फोन भी बंद है। सीओ शांतनु पाराशर का कहना है कि पुलिस की अलग-अलग टीमें कारोबारी की तलाश में जुटी हैं। जहां-जहां लोकेशन मिली है, सभी को चेक कराया जा रहा है। जल्द ही कारोबारी का पता लगा लिया जाएगा।
