रामनगर: स्प्रे पम्प रोकेगा संक्रमण, लहलहाएंगे खेत
रामनगर, अमृत विचार। जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को एक-एक नग स्प्ने पम्प मशीन वितरित की गईं। वितरण नेचर बायो फूड्स एवं फेयर फार्मिंग फॉउंडेशन, सोनीपत द्वारा जैविक बासमती, रामनगर परियोजना कार्यक्रम के तहत किया गया। कार्यक्रम में संस्था के परियोजना प्रबंधक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि यह ऐसा प्रयास है जो जैविक …
रामनगर, अमृत विचार। जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को एक-एक नग स्प्ने पम्प मशीन वितरित की गईं। वितरण नेचर बायो फूड्स एवं फेयर फार्मिंग फॉउंडेशन, सोनीपत द्वारा जैविक बासमती, रामनगर परियोजना कार्यक्रम के तहत किया गया।
कार्यक्रम में संस्था के परियोजना प्रबंधक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि यह ऐसा प्रयास है जो जैविक खेती के प्रति किसानों को जागरूक करने के साथ आय में वृद्धि करेगा। इसके अलावा संस्था जनपद में स्वच्छ पेयजल, गांवो में मूलभूत सुविधाओं का विकास, सोलर स्ट्रीट लाइटें लगवाना, स्कूलों का आधुनिकीकरण करना है। इसी मकदस से 14 जुलाई को चोरपानी, रामनगर में मृदा परीक्षण केंद्र की स्थापना भी की गई।
परियोजना के कृषक समिति के अध्यक्ष बहादुर सिंह बजवाल ने बताया कि स्प्रे पम्प की उपलब्धता होने से रासायनिक संक्रमण रोका जा सकेगा और उत्पादन में वृद्धि होगी। कार्यक्रम में डॉ सत्यप्रिय सिकरवार ने बताया की जैविक खेती को बढ़ावा दिए जाने लिए 1400 किसानों को स्प्रे पम्प मशीन वितरित की जा रही है। इस दौरान वीरेंद्र प्रसाद ध्यानी, नरेंद्र सिंह बिष्ट, शंकर लाल, कला देवी, सतपाल सिंह रावत आदि थे।
