लखनऊ: लविवि के छात्र नेता संजय सिंह ने ली कांग्रेस की सदस्यता, कही ये बड़ी बात
लखनऊ। कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव/प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के समक्ष लखनऊ विश्वविधालय के छात्र नेता संजय सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस …
लखनऊ। कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव/प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के समक्ष लखनऊ विश्वविधालय के छात्र नेता संजय सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस मौके पर उनके जनपद मऊ के सैकड़ों युवा समर्थकों ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने संजय सिंह और उनके साथियों का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी।
उन्होंने कहा कि आज जिस तरह युवाओं का रुझान कांग्रेस पार्टी की ओर तेजी के साथ बढ़ रहा है और भारी संख्या में युवा कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं उससे यह साफ होता है कि गैर कांग्रेसी दलों विशेषकर सत्तारूढ़ दल भाजपा से युवाओं का पूरी तरह से मोहभंग हो गया है। उन्होंने कहा कि संजय सिंह के पार्टी में शामिल होने से निश्चित तौर पर कांग्रेस संगठन को ताकत मिलेगी और जनप्रिय नेता प्रियंका गांधी के नेतृत्व में आने वाले उत्तर प्रदेश के चुनाव में कांग्रेस को विजय प्राप्त होगी।
