बलिया के जेल अधीक्षक निलंबित, छापेमारी के दौरान बरामद हुए थे ये समान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। जिला जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने की गाज जेल अधीक्षक यूपी मिश्रा पर गिर गई है। शासन ने उन्हें निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है। निलंबन की अवधि में यूपी मिश्रा डा. सम्पूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान से संबंद्ध रहेंगे। दरअसल 8 अगस्त को बलिया जिलाधिकारी अदिति सिंह ने पुलिस अधीक्षक के साथ …

लखनऊ। जिला जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने की गाज जेल अधीक्षक यूपी मिश्रा पर गिर गई है। शासन ने उन्हें निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है। निलंबन की अवधि में यूपी मिश्रा डा. सम्पूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान से संबंद्ध रहेंगे। दरअसल 8 अगस्त को बलिया जिलाधिकारी अदिति सिंह ने पुलिस अधीक्षक के साथ मिलकर जेल में छापेमारी की थी।

इस दौरान बैरकों और कैदियों की तलाशी के दौरान अधिकारियों को वहां से मोबाइल, चार्जर व कई अन्य प्रतिबंधित सामान भी मिला था। शासन द्वारा जेल अधीक्षक को प्रशासनिक अक्षमता, कर्तव्यों व दायित्वों के प्रति उदासीनता के साथ ही अधीनस्थ कर्मियों पर नियंत्रण न रख पाने का दोषी मानकर उनके खिलाफ यह कार्रवाई की है। इस बावत अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं।

संबंधित समाचार