हल्द्वानी: 30 साल बाद देखा संदिग्ध परिस्थितियों में मरे पिता का चेहरा
हल्द्वानी, अमृत विचार। सात माह की दुधमुंही बेटी व पत्नी को ठुकराने वाले युवक की 30 साल बाद मौत हो गई। पिता की मौत के बाद बेटी ने पहली बार चेहरा देखा। नैनीताल जिले के थाना मुक्तेश्वर निवासी 56 वर्षीय दीवान सालों से काठगोदाम, गौलापार में दुकान पर श्रमिक का काम कर रहा था। पिछले …
हल्द्वानी, अमृत विचार। सात माह की दुधमुंही बेटी व पत्नी को ठुकराने वाले युवक की 30 साल बाद मौत हो गई। पिता की मौत के बाद बेटी ने पहली बार चेहरा देखा।
नैनीताल जिले के थाना मुक्तेश्वर निवासी 56 वर्षीय दीवान सालों से काठगोदाम, गौलापार में दुकान पर श्रमिक का काम कर रहा था। पिछले दिनों उसे हालत बिगड़ने के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी गांव में रहने वाली पत्नी व 30 वर्षीय शादीशुदा बेटी को दी गई।
इसके बाद मां-बेटी हल्द्वानी पहुंचे। मोर्चरी में दीवान के शव को देखकर मां-बेटी फफक पड़े। बेटी ने बताया कि उसके पिता ने उन्हें 30 साल पहले छोड़ दिया था। उस वक्त वह सात माह की थी। पिता ने वापस कभी मां व बेटी की सुध लेने की जरूरत नहीं समझी। होश संभालने के बाद जीवन में पहली बार पिता का चेहरा देखा। जीवित रहते कभी नहीं मिल पाई। मौत के बाद उनका चेहरा देखा।
गौरव
