अयोध्या: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन कुंतल गोमांस के साथ चार गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। चार गोकशों को गिरफ्तार कर रुदौली पुलिस ने उनके कब्जे से तीन कुन्तल गोमांस व अन्य अन्य अपत्ति जनक समान के साथ तमन्चा कारतूस बरामद किया है। पुलिस कार्यालय के मुताबिक कोतवाली रुदौली के प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा ने मुखबिर की सूचना के आधार पर एसआई रणजीत सिंह यादव को बताए गए स्थान …

अयोध्या। चार गोकशों को गिरफ्तार कर रुदौली पुलिस ने उनके कब्जे से तीन कुन्तल गोमांस व अन्य अन्य अपत्ति जनक समान के साथ तमन्चा कारतूस बरामद किया है। पुलिस कार्यालय के मुताबिक कोतवाली रुदौली के प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा ने मुखबिर की सूचना के आधार पर एसआई रणजीत सिंह यादव को बताए गए स्थान पर पुलिस बल के साथ भेजा।

खतीरपुर बाग पुलिस पहुंची तो गोकश भागने की कोशिश किए। लेकिन पुलिस ने चारों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिसके सम्बन्ध में अभियोग दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई। अभियुक्तों के कब्जे से तीन कुन्तल गोमांस, एक अवैध तमन्चा, 1 कारतूस, 6 चाकू, 1 चापड़ व अन्य उपकरण बरामद हुए। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त शान मोहम्मद, जीशान, रामकुमार कोरी सभी ग्राम इमली पटवन थाना कोतवाली रूदौली व एक बाल अपचारी निवासी ग्राम पूरे जामी कस्बा रूदौली का रहने वाला है।

संबंधित समाचार