स्पाइडर वुमन के गेटअप में राखी सावंत ने ऐसे किया फैंस को एंटरटेन
मुंबई। एंटरटेनमेंट जगत की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन ‘राखी सावंत’ फैंस को एंटरटेन करने के लिए आए दिन कुछ न चुछ अनोखा करती रही हैं। फैंस को हंसाने का राखी कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं। राखी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं। अपने पोस्च से भी राखी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच ही …
मुंबई। एंटरटेनमेंट जगत की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन ‘राखी सावंत’ फैंस को एंटरटेन करने के लिए आए दिन कुछ न चुछ अनोखा करती रही हैं। फैंस को हंसाने का राखी कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं। राखी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं। अपने पोस्च से भी राखी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच ही लेती हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। इस बार फिर राखी कुछ अनोखे और अलग अवतार में नजर आ रही हैं। जी हां, राखी का स्पाइडर वुमन का गेटअप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है। राखी इस लुक में बिग बॉस से उन्हें फिर से एंट्री देने की अपील कर रही हैं। वीडियो में राखी डांस करती भी दिख रही हैं।
हाल ही में राखी के घर का दरवाजा किसी ने तोड़ द्या था। इस मामले के बाद भी राखी काफी हाइलाइट हुईं थीं। पैपराजी से बात करते हुए राखी ने बताया था कि वो अभी अच्छे एरिये में नहीं रहती। वहां कोई अंजान उनके घर में दरवाजा तोड़कर घुस गया, जिसकी उन्होंने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई थी। हाल ही में आए गाने ‘ड्रीम में एंट्री’ के बाद अब राखी सावंत का दूसरा गाना ‘लॉकडाउन’ रिलीज हुआ है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
