प्रयागराज: नर्सिंग होम ने जिंदा युवक को किया मृत घोषित, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। जार्जटाउन के नर्सिंग होम में प्रतापगढ़ के एक जिंदा युवक को मृत घोषित कर दिया गया। इस बात से पर्दा तब उठा जब युवक का अंतिम संस्कार क्या जा रहा था और अचानक से सांसे चलने लगी। इसके बाद तुरंत युवक को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। युवक को अस्पताल …

प्रयागराज। जार्जटाउन के नर्सिंग होम में प्रतापगढ़ के एक जिंदा युवक को मृत घोषित कर दिया गया। इस बात से पर्दा तब उठा जब युवक का अंतिम संस्कार क्या जा रहा था और अचानक से सांसे चलने लगी। इसके बाद तुरंत युवक को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। युवक को अस्पताल में करीब 6 घंटे बाद मृत घोषित कर दिया गया।

युवक का नाम कशिश मौर्य बताया जा रहा है। कशिश प्रतापगढ़ जिले के मानधाता विकास खंड के डिहवा गांव का रहने वाला था। इस पूरी घटना के बाद लोगों का गुस्सा नर्सिंग होम पर फूट रहा है। लोगों ने प्रशासन से कड़ी कार्यवाही करने की भी मांग की है। आपको बता दें कि  कशिश को इलाज कर रहे चिकित्सकों ने ये बयान दिया कि अगर इलाज में नर्सिंग होम ने लापरवाही न बर्ती होती तो उसकी जान बच सकती थी।

कशिश करीब 15 साल का था। उसके पेट में अक्सर दर्द रहता था।  कशिश के पेट में अक्सर दर्द रहता था।  सोमवार नर्सिंग होम में कशिश को मृत घोषित कर दिया गया था। परिजन मंगलवार की सुबह शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। तभी लोगों को लगा की कशिश की सांसे चल रही थीं। तुरंत उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मानधाता लाया गया।  कशिश के आंखे खोलते ही सब खुश हो गए लेकिन होश में आने के 6 घंटे बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उसको मृत घोषित कर दिया गया।

संबंधित समाचार