इस बड़ी जिम्मेदारी के साथ होगी रेखा की बिग बॉस में एंट्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बिग बॉस हर बार अपने फैंस की लिस्ट बढ़ाने के लिए कुछ न कुछ अलग करता है। हर बार की तरह इस बार भी इस शो में दर्शकों को कुछ हटके देखने को मिलेगा। हर बार बॉलीवुड के दबंग खान इस शो को होस्ट करते थे लेकिन इस बार शो के कॉसेप्ट की तरह …

मुंबई। बिग बॉस हर बार अपने फैंस की लिस्ट बढ़ाने के लिए कुछ न कुछ अलग करता है। हर बार की तरह इस बार भी इस शो में दर्शकों को कुछ हटके देखने को मिलेगा। हर बार बॉलीवुड के दबंग खान इस शो को होस्ट करते थे लेकिन इस बार शो के कॉसेप्ट की तरह शो के होस्ट भी कोई और हैं।जी हैं, हम बात कर रहे हैं करण जौहर की। बिग बॉस OTT की बात करें तो आपको बता दें ये शो सिर्फ 6 हफ्ते ही चलेगा। आखिरी में जितने लोग बचेंगे वो बिग बॉस 15 में जाएंगे। बिग बॉस 15 के होस्ट सलमान खान ही होंगे।

हर बार कोई न कोई स्टार बिग बॉस के घर में बुलाया जाता है। या तो वो स्टार अपनी फिल्म का प्रमोशन करने आते हैं और या तो घरवालों की क्लास लगाने। लेकिन इस बार सीजन की तरह ही कुछ हटके हो रहा है। बॉलीवुड की सदाबहार रेखा को शो में एंट्री दी जाएगी। रेखा बिग बॉस ओटीटी के नए फीचर ट्री ऑफ फॉर्च्यून को अपनी आवाज देंगी।इसका मतलब जब बिग बॉस 15 शुरु होगा रेखा बिग बॉस ओटीटी के प्रतियोगियों का इंट्रोडक्शन सलमान खान से कराएंगी। वहीं रेखा शो के टॉप कंटेस्टेंट्स के बारे में भी बोलेंगी। खबरों का मानें तो रेखा ने जुहू स्टूडियो में इसके लिए डबिंग कर ली है। फैंस रेखा को इस अलग वर्जन में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

संबंधित समाचार