यहां नहर में मिला जीजा के घर आए युवक का शव
हल्द्वानी, अमृत विचार। बागेश्वर से हल्द्वानी घूमने के लिए जीजा के घर आए एक युवक का बुधवार को सुबह काठगोदाम थाना क्षेत्र की नहर में शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। बागेश्वर से हल्द्वानी घूमने के लिए जीजा के घर आए एक युवक का बुधवार को सुबह काठगोदाम थाना क्षेत्र की नहर में शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का मानना है कि नशे की हालत में उसका पैर फिसला और वह नहर में जा गिरा।
कौसानी निवासी 35 वर्षीय दीपक जोशी पुत्र नित्यानंद जोशी चार दिन पहले काठगोदाम निर्मला कॉवेन्ट स्कूल के पास रहने वाले अपने जीजी के घर आया था। मंगलवार की रात खाना खाने बाद दीपक टहलने के लिए घर से बाहर निकला था, लेकिन रात को वापस नहीं आया। संबंधियों ने उसकी खोजबीन की। पर उसका कुछ पता नहीं चला।
बुधवार सुबह करीब 11 बजे शीशमहल स्थित नहर में एक युवक का शव मिला। राहगीरों की सूचना पर काठगोदाम थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से शव को नहर निकाला। जांच के बाद शव की शिनाख्त दीपक जोशी के रूप में हुई।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का मानना है कि नशे की हालत में उसका पैर फिसला और वह नहर में जा गिरा। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चलेगा।
