हल्द्वानी: मरीज बढ़ते हैं तो मिनी स्टेडियम में बनाएंगे डेंगू अस्पताल-डीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि डेंगू के मरीजों के लिए बेस अस्पताल को मुख्य अस्पताल बनाया गया है। यदि फिर भी डेंगू के मरीजों की संख्या में इजाफ होता है तो मिनी स्टेडियम को भी डेंगू का अस्पताल बना सकते हैं। जिलाधिकारी गर्ब्याल ने कहा कि डेंगू की बीमारी की …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि डेंगू के मरीजों के लिए बेस अस्पताल को मुख्य अस्पताल बनाया गया है। यदि फिर भी डेंगू के मरीजों की संख्या में इजाफ होता है तो मिनी स्टेडियम को भी डेंगू का अस्पताल बना सकते हैं।

जिलाधिकारी गर्ब्याल ने कहा कि डेंगू की बीमारी की रोकथाम के लिए नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग की टीमें शहरी क्षेत्र में सर्वे कर रही हैं। जहां-जहां जलभराव की आशंका है, वहां लार्वा मारने के स्प्रे का छिड़काव किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी  पटवारी, ग्रामीण विकास अधिकारी को भी सर्वे पर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि मैदानी क्षेत्रों रामनगर, कालाढूंगी, लालकुआं, हल्द्वानी में जल भराव होता है इसलिए यहां विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

डेंगू की बीमारी की रोकथाम के लिए पर्याप्त प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, शहर की सड़कों के गड्ढों के सवाल  पर डीएम ने कहा कि मानसून सीजन के खत्म होने के बाद सितंबर में सड़कों के गड्ढों का भरान किया जाएगा। इस बाबत पर्याप्त बजट है, शहरी व ग्रामीण सड़कों के गड्ढों को चिन्हित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बारिश से हुए आपदा से नुकसान का भी आकलन कराया जा रहा है।

राजस्व की टीमों को रिमोट एरिया में भेजा जा रहा है हालांकि यहां नुकसान ज्यादा नहीं हुआ है। इसी के साथ ही रामनगर में एक गांव है जहां भूस्खलन का खतरा है, ग्रामीणों को एक स्कूल में शिफ्ट कर दिया गया है। इन गांव के लोगों को पट्टे आवंटित किए गए हैं। वहां शिफ्ट होने के लिए कहा गया है।

संबंधित समाचार