यहां चौराहे पर खोदे गए गड्ढे में धरने पर बैठ गया पार्षद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली से नाराज हो नगर निगम के वार्ड नंबर 11 के पार्षद रवि जोशी पीडब्ल्यूडी द्वारा जेल रोड चौराहे पर खोदे गए गड्ढे में धरने पर बैठ गये, पार्षद का आरोप है जेल रोड पर शहर के सौंदर्यीकरण के लिए गड्ढा खोदा गया है। आए दिन …

हल्द्वानी, अमृत विचार। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली से नाराज हो नगर निगम के वार्ड नंबर 11 के पार्षद रवि जोशी पीडब्ल्यूडी द्वारा जेल रोड चौराहे पर खोदे गए गड्ढे में धरने पर बैठ गये, पार्षद का आरोप है जेल रोड पर शहर के सौंदर्यीकरण के लिए गड्ढा खोदा गया है। आए दिन गड्ढे में गिरकर लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं।

बरसात के दिनों में गड्ढा पानी से भर रहा है जिससे गंदा पानी भी सड़क पर फैल रहा है, पार्षद रवि जोशी का यह भी आरोप है की यह गड्डा शहर के सुन्दरीकरण के लिए खोदा गया है, उन्होंने यह भी आरोप लगाया की गड्ढे की मिट्टी को भाजपा नेताओं की शह पर बेचा भी जा रहा है।

उन्होंने कहा की या तो लोक निर्माण विभाग सौंदर्यीकरण का काम शुरू करें या फिर जल्द से जल्द गड्ढे को भर दे जिससे आए दिन होने वाले हादसों पर रोक लग सके। धरने पर बैठे पार्षद ने कहा कि जब तक लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं आएंगे तब तक उनका धरना जारी रहेगा हालांकि अभी तक विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।

संबंधित समाचार