मुरादाबाद: ससुरालियों की पिटाई से गर्भपात, चार पर रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग आकर विवाहिता मायके आ गई। आरोप है कि 12 अगस्त को पति अपने तीन साथियों के साथ मायके आ गया। चारों ने विवाहिता को इतना पीटा कि उसका गर्भपात हो गया। मां और बहन ने किसी तरह उसे बचाया। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए चले …

मुरादाबाद, अमृत विचार। ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग आकर विवाहिता मायके आ गई। आरोप है कि 12 अगस्त को पति अपने तीन साथियों के साथ मायके आ गया। चारों ने विवाहिता को इतना पीटा कि उसका गर्भपात हो गया। मां और बहन ने किसी तरह उसे बचाया। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता के पिता ने मामले की शिकायत एसएसपी से की। उनके आदेश पर पाकबड़ा पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पाकबड़ा के नई बस्ती निवासी आशिक अली के अनुसार उन्होंने अपनी बेटी का निकाह करीब एक साल पूर्व मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गांव दलपतपुर निवासी फरहान अली के साथ किया था। आरोप है कि ससुराल वाले उसे तंग रखते थे और उसके पति को भड़काते थे। इसके चलते उनकी बेटी तनाव में रहती थी। इससे तंग आकर वह 15 दिन पूर्व मायके आ गई। इससे ससुराल वाले नाराज हो गए।

पीड़िता के पिता ने बताया कि 12 अगस्त की शाम को उनकी बेटी घर पर अकेली थी। उसकी मां व बहन बाजार गई थीं। इस दौरान उनका दामाद फरहान अली, लुकमान, रेहान व फैजीन आ गए। कुछ देर बाद ही वह उसे अपने साथ ले जाने लगे। बेटी ने इनकार किया तो चारों ने उसके साथ मारपीट की। इससे उसका गर्भपात हो गया।

संबंधित समाचार