आज का राशिफल | 19 अगस्त, 2021
मेष राशि आज घर के बड़े-बुजुर्ग आपको महत्वपूर्ण सलाह दे सकते हैं। एक साथ कई सारे कार्यों को हाथ में न लें। आज कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता की परीक्षा होगी। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। वृष राशि आज व्यावसायिक गतिविधियों में धीरे-धीरे सुधार होगा। …
मेष राशि
आज घर के बड़े-बुजुर्ग आपको महत्वपूर्ण सलाह दे सकते हैं। एक साथ कई सारे कार्यों को हाथ में न लें। आज कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता की परीक्षा होगी। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।
वृष राशि
आज व्यावसायिक गतिविधियों में धीरे-धीरे सुधार होगा। घर पर अचानक किसी मेहमान के आने की सम्भावना है। अपनी कार्यशैली में आपको बदलाव लाने की आवश्यकता है। सरकारी अधिकारियों के ऊपर काम का दबाव रहेगा।
मिथुन राशि
आज व्यापार में तीव्र उन्नति से उत्साह में वृद्धि होगी। मित्र और परिजन आपकी सफलता से हर्षित होंगे। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। पुराने झगड़ों को सुलझाने के लिये दिन अनुकूल है। वैवाहिक संबंध काफी मधुर रहने वाले हैं।
कर्क राशि
आज जीवनसाथी के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों को काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। पुराने नुकसान की भरपाई होने के योग बन रहे हैं। जॉब इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है।
सिंह राशि
आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे। दूसरों के व्यवहार से आपको ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। सन्तान की पढ़ाई और व्यवहार पर नजर बनाये रखें। यदि शॉपिंग के लिये जा रहे हैं तो बजट का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है।
कन्या राशि
आज राजनीतिक व्यक्तियों के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। दिखावा करने के कारण उपहास का पात्र बन सकते हैं। आपकी मेहनत का श्रेय कोई दूसरा व्यक्ति ले सकता है। इसीलिए सजग बने रहना आपके लिए आवश्यक है।
तुला राशि
आज आप स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। विदेशों से आपको व्यापार के लिये अवसर मिल सकते है। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद आप प्रसन्न रहेंगे। सोशल मीडिया में आपके नये दोस्त बन सकते हैं। जो भी काम हाथ में लें उसे अधूरा न छोड़ें।
वृश्चिक राशि
आज घरेलू मामलों में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप न होने दें। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ सभ्य व्यवहार करें। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। प्रेम सम्बन्ध अमर्यादित न हों इसका ध्यान रखें। पुरानी सम्पत्ति के विक्रय से धन लाभ हो सकता है।
धनु राशि
आज कार्यक्षेत्र में आपके शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा होगी। स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं तो दिन आपके लिये अनुकूल है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। काफी दिनों बाद आप आनन्दित और तनावमुक्त महसूस करेंगे।
मकर राशि
आज नए प्रोजेक्ट में आप काम शुरू कर सकते हैं। किसी सहकर्मी के साथ तनाव उत्पन्न हो सकता है। विपरीत परिस्थितियों को नियन्त्रण में रखें। छात्रों को पढ़ाई में ध्यान देना चाहिये। परिवार के साथ आपको अधिकाधिक समय बिताना उचित होगा।
कुंभ राशि
आज निराशाजनक विचारों से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिए। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा। ऑफिस में सहयोगियों के साथ संबंध अच्छे रखें। माता-पिता की आज्ञा का पालन करें। संतान को करियर में सफलता मिलेगी।
मीन राशि
आज घर की सुख-शांति में असर पड़ेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तम सफलता मिल सकती है। उपलब्धियों के मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। करियर में आ रहा व्यवधान दूर होगा। व्यापार में नये समझौते हो सकते हैं।
