आजमगढ़: मेजर ध्यानचंद की 116 वीं जयंती को लायंस क्लब बनाएगा यादगार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। मेजर ध्यानचंद की 116 वीं जयंती को लायंस क्लब एवं जिला बैडमिटन एसोसिशन यादगार बनाएगा। उनकी स्मृति में तीन दिवसीय बैडमिटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सुखदेव पहलवान स्पोर्ट स्टेडियम में खिलाड़ियों की धमाक चौकड़ी के कारण 27 से 29 अगस्त तक गुलजार होगा। विजयी खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया …

आजमगढ़। मेजर ध्यानचंद की 116 वीं जयंती को लायंस क्लब एवं जिला बैडमिटन एसोसिशन यादगार बनाएगा। उनकी स्मृति में तीन दिवसीय बैडमिटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सुखदेव पहलवान स्पोर्ट स्टेडियम में खिलाड़ियों की धमाक चौकड़ी के कारण 27 से 29 अगस्त तक गुलजार होगा। विजयी खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

लायंस क्लब के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने बताया कि टूर्नामेंट अलग-अलग 4 श्रेणी में कराया जायेगा। अंडर-13, अंडर-17, 17 से 35 एवं 35 वर्ष से ऊपर तक के खिलाड़ी शामिल रहेंगे। टूर्नामेंट का उद्देश्य खिलाडिय़ों के व्यक्तित्व को निखारना, एकजुट होकर खेल खेलना और शरीर को स्वस्थ रखना है।

उन्होंने कहाकि इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है। इच्छुक खिलाड़ी आनलाइन व सिघल एजेंसीज हर्रा की चुंगी, वैल्यू प्लस ठंडी सडक़ व आनन्द कलेक्शन वेस्ली मार्केट से फिजिकल फार्म लेकर भी आवेदन किया जा सकता है। कोई अन्य जानकारी के लिए 9415240251, 9044864524 पर संपर्क कर सकते हैं।

संबंधित समाचार