गरमपानी: रानीखेत खैरना मोटर मार्ग बना “नेता जी होर्डिंग मार्ग”

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही सड़कें होर्डिंग्स से पटने लगी हैं। नेताओं में स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन तथा अन्य त्योहारों के बहाने लोगों को बधाई देने के साथ ही अपना चेहरा दिखाने की होड़ मची है। रानीखेत-खैरना मोटर मार्ग इसका जीता जागता उदाहरण बन गया है। विधानसभा चुनावों के नजदीक …

गरमपानी, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही सड़कें होर्डिंग्स से पटने लगी हैं। नेताओं में स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन तथा अन्य त्योहारों के बहाने लोगों को बधाई देने के साथ ही अपना चेहरा दिखाने की होड़ मची है। रानीखेत-खैरना मोटर मार्ग इसका जीता जागता उदाहरण बन गया है।

विधानसभा चुनावों के नजदीक आने के साथ ही कई लोग प्रत्याशी की दौड़ में शामिल हो गए हैं। इसके लिए नेताओं ने बकायदा सड़क किनारे होर्डिंग्स लगाने शुरू कर दिए हैं। पुराने चेहरों के साथ ही अब नए नए चेहरे भी होर्डिंग्स के जरिये चुनावी दौड़ में शामिल होने का दावा कर रहे हैं। जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने तंज कसना शुरू कर दिया है।

कहा कि लोग पेयजल, सड़क आदि तमाम समस्याओं से परेशान है जंगली जानवरों व मौसम की मार ने खेती चौपट कर दी है। पशुपालक भी परेशान है पर कोई सुध लेवा नहीं है, स्वास्थ्य सुविधाएं भी ठीक नहीं हैं। कहा समस्याएं जस की तस स्थिति में है और कभी चेहरा न दिखाने वाले नेता भी अब होर्डिंग्स के जरिये बधाइयां दे रहे हैं। लोगों का कहना है समस्याओं का समाधान होगा तभी नेताओं को वोट भी दिए जाएंगे।

संबंधित समाचार