रायबरेली: शहर के हर वार्ड में कांग्रेस ने चलाया जय भारत महासम्पर्क अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे ‘‘जय भारत महासम्पर्क अभियान’’के प्रथम दिन शहर के समस्त वार्डां में शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव के नेतृत्व में जनसम्पर्क अभियान चलाया गया जिसके अन्तर्गत दरवाजे-दरवाजे जा कर अपना परिचय देते हुए स्थानीय लोगों से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं को सुना साथ ही सम्मानित जनों से मुलाकात कर बढ़ती …

रायबरेली। कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे ‘‘जय भारत महासम्पर्क अभियान’’के प्रथम दिन शहर के समस्त वार्डां में शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव के नेतृत्व में जनसम्पर्क अभियान चलाया गया जिसके अन्तर्गत दरवाजे-दरवाजे जा कर अपना परिचय देते हुए स्थानीय लोगों से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं को सुना साथ ही सम्मानित जनों से मुलाकात कर बढ़ती मंहगाई पेट्रोल मूल्य वृद्धि, बिजली दरों में वृद्धि जैसे मुद्दों पर चर्चा की।

शहर अध्यक्ष ने सभी वार्डां का दौरा कर अभियान का नेतृत्व किया इस अवसर पर उन्होने कहा की जनता के सुख-दुख में कांग्रेस सदैव साथ खड़ी रहती है जब अन्य पार्टिया चुनावी मौसम में जनता के बीच जा कर गुमराह करती है,मौजूदा समय में कांग्रेस पार्टी ही एक मात्र राजनैतिक पार्टी है जो किसान, महंगाई एवं बेरोजगारी जैसे गम्भीर जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही है।

‘‘जय भारत महासम्पर्क अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रवक्ता महताब आलम ने बताया की सुबह से ही शहर कांग्रेस कमेटी के समस्त उपाध्यक्ष,महासचिव एवं सभी वार्डां के अध्यक्षों की उपस्थिती में तुफानी दौरा करते हुए राश्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा भेजे गये षुभकामना संदेष लोगों तक पहुचायें एवं अपने वार्ड को छोड़कर दूसरे वार्डां में रात्रि प्रवास किया।इस अवसर पर सूर्य कुमार बाजपेई, पंकज सोनकर,आषीश द्विवेदी, महताब आलम, सुनील भदौरिया, लालआस किरन प्रताप सिंह, मुन्ना घोसी, संजीव षुक्ला, अनिमेश श्रीवास्तव, प्रमोद पाण्डेय, हरमिन्दर सिंह सलूजा,नवीन पाण्डेय, मोहम्मद षबीब अंसारी,बृजेष सिंह, उत्कर्श सिंह आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार