सीतापुर: कालेज प्रबंधक के घर से चोरों ने उड़ाया 31 लाख का माल, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। जिले के रेउसा थाना क्षेत्र में एक ऐतहासिक धर्म स्थल के जिम्मेदार के घर बुधवार की रात बेखौफ चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात अंजाम दे डाली। चोरों ने 11 लाख की नकदी, 20 लाख के जेवर सहित 31 लाख का माल पार कर दिया। सुबह घर के लोगों को घटना की जानकारी हुई। …

सीतापुर। जिले के रेउसा थाना क्षेत्र में एक ऐतहासिक धर्म स्थल के जिम्मेदार के घर बुधवार की रात बेखौफ चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात अंजाम दे डाली। चोरों ने 11 लाख की नकदी, 20 लाख के जेवर सहित 31 लाख का माल पार कर दिया। सुबह घर के लोगों को घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है। साथ ही कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। रेउसा इलाके के ग्राम पंचायत कोड़री स्थित एतहासिक मठ के उत्तराधिकारी व कालेज के प्रबंधक राकेश कुमार मिश्र के घर बुधवार की रात छत के रास्ते दाखिल हो गए। जिसके बाद चोरों ने कमरे का ताला तोड़ कर अंदर दाखिल हुए और अलमारी का भी ताला तोड़ दिया। ताला तोड़ने के बाद चोरों ने अलमारी से करीब 11 लाख की नकदी और लगभग 20 लाख के आभूषण चोरी कर लिया।

सुबह परिवार के लोग जब सो कर उठे तो कमरा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला भी टूटा और सामान बिखरा पड़ा था। गृहस्वामी के मुताबिक चोरों ने करीब 31 लाख का माल पार कर दिया है। घटना को लेकर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है। एसओ बीके मिश्रा का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच पड़ताल की गई है। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

संबंधित समाचार