बरेली: 28 कछुओं के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल
बरेली, अमृत विचार। रामगंगा से कछुओं को पकड़कर तस्करी के लिए ले जा रहे युवक को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। उसके पास में प्रतिबंधित प्रजाति के 28 कछुए बरामद हुए हैं। आरोपी को जेल भेजा गया है। इंस्पेक्टर सुभाषनगर नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि सुबह चेकिंग के दौरान आंवला बस अड्डे के …
बरेली, अमृत विचार। रामगंगा से कछुओं को पकड़कर तस्करी के लिए ले जा रहे युवक को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। उसके पास में प्रतिबंधित प्रजाति के 28 कछुए बरामद हुए हैं। आरोपी को जेल भेजा गया है।
इंस्पेक्टर सुभाषनगर नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि सुबह चेकिंग के दौरान आंवला बस अड्डे के पास से एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। उसके पास से प्लास्टिक के थैलों में 28 प्रतिबंधित प्रजाति के छोटे और बड़े कछुए बरामद हुए हैं।
पूछताछ में कंचनपुर भोजीपुरा निवासी तस्कर रिंकू पुत्र माखनलाल ने बताया कि वह इन कछुओं को भोजीपुरा के कंचनपुर गांव में बेचने जा रहा था। उसका कहना था कि कछुए का मांस खाने से सांस के रोगी को राहत मिलती है इसलिए इसके अच्छे पैसे मिल जाते हैं।
