बरेली: गला घोंटकर युवक की हत्या, पिता गिरफ्तार
भुता, अमृत विचार। ग्राम कोठा मक्खन में बुधवार रात्रि एक युवक की मौत हो गई है। परिजन शुक्रवार सुबह शव को कब्रिस्तान में दफनाने ले जा रहे थे कि तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटने पुष्टि हुई। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मृतक के पिता को गिरफ्तार कर …
भुता, अमृत विचार। ग्राम कोठा मक्खन में बुधवार रात्रि एक युवक की मौत हो गई है। परिजन शुक्रवार सुबह शव को कब्रिस्तान में दफनाने ले जा रहे थे कि तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटने पुष्टि हुई। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मृतक के पिता को गिरफ्तार कर लिया।
ग्राम कोठामक्खन निवासी 24 वर्षीय भूरा खां बुधवार को अपने गांव के दोस्त सुनील कुमार के साथ किसी काम से गया था। वह 11 बजे बाइक से अपने घर पहुंचा। रात में उसकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह परिजन कब्रिस्तान में शव दफनाने की तैयारी कर रहे थे। इतने में गांव वालों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव दफनाने से रोक दिया।
पूछताछ में परिजनों ने बताया कि रात्रि में बेटा शराब पीकर घर आया। दरवाजा बंद देख वह दरवाजे पर लात मारने लगा। विरोध करने पर उसने अपनी मां नसीमा बेगम को पीट दिया। जिससे उनके कुछ चोटें आई। इसी दौरान पिता, भाई व बहन ने भूरे की पिटाई कर उसे आंगन में पड़ी चारपाई पर सुला दिया।
सुबह देखा तो बेटे की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि भूरा के गले में कुछ निशान थे। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटने की पुष्टि हुई। पुलिस ने मृतक के पिता को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों ने बताया कि भूरा की शादी नहीं हुई थी। उसके दो भाई व बहन हैं।
गला घोटकर हत्या की गई है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। – राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात
