मुरादाबाद: हिमगिरी में पॉलीटेक्निक छात्र की गोली मारकर हत्या, आरोपी दोस्त फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र की हिमगिरी कालोनी में देर रात पॉ‌ली‌टेक्निक छात्र को दोस्त ने ही तमंचे से गोली मार दी। घायल को लेकर दोस्त निजी अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र की हिमगिरी कालोनी में देर रात पॉ‌ली‌टेक्निक छात्र को दोस्त ने ही तमंचे से गोली मार दी। घायल को लेकर दोस्त निजी अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मकान मालकिन समेत कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

फतेहपुर जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के जम्मुपुरा निवासी 25 वर्षीय अभिजीत पटेल पुत्र राजू सिंह मुरादाबाद स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज में द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह सिविल लाइंस थानाक्षेत्र की हिमगिरी निवासी सोनू पत्नी स्व. गजेंद्र त्यागी के मकान में किराये पर रहता था।

उसके साथ बिजनौर जनपद के नूरपुर निवासी अंकित चौहान भी साथ ही रहता है। उनका तीसरा दोस्त सतेंद्र गुर्जर निवासी भटावली झांझनपुर में किराये का कमरा लेकर रहता है। बुधवार देर रात अभिजीत पटेल अपने दोस्तों अंकित चौहान, छजलैट थानाक्षेत्र के गांव लदावली निवासी शलभ गुर्जर के साथ सतेंद्र के कमरे पर पार्टी कर रहे थे। पुलिस के अनुसार पार्टी करने के बाद देर रात करीब साढ़े 10 बजे चारों दोस्त अभिजीत पटेल के कमरे पर पहुंचे तो मकान मालकिन की बेटी एकता ने चार महीने से किराया न देने की बात कही।

इस दौरान शलभ गुर्जर बीच में आ गया। इससे गुस्साई एकता ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसी को लेकर मामला और ज्यादा बढ़ गया। थप्पड़ मारने से गुस्साए शलभ ने तमंचा निकाल लिया। इसी बात को लेकर अभिजित का शलभ से विवाद हो गया। इसके बाद शलभ बरामदे में गया और तमंचा लोड करके अभिजित को गोली मार दी और वहां से भाग गया। वहीं पेट में गोली लगने की वजह से अभिजित खून से लथपथ होकर तड़पने लगा।

घायल अभिजीत को लेकर उसका दोस्त अंकित पहले कॉसमॉस अस्पताल गया। डाक्टरों के इन्कार करने पर वह घायल को दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल ले गया। जहां उपचार के दौरान तड़के करीब तीन बजे उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस तत्काल अस्पताल पहुंच गई।

इस बीच पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अभिजीत के दोस्तों और मकान मालकिन तथा उनकी बेटी से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी की तेजी से तलाश की जा रही है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

संबंधित समाचार