हल्द्वानी: शहीद दीवान सिंह राइंका डॉन परेबा में बहुद्देश्यीय शिविर 23 को
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहीद दीवान सिंह राजकीय इंटर कॉलेज डॉन परेबा मे 23 अगस्त को 11 बजे बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि इस शिविर में समाज कल्याण, बाल विकास, राजस्व, रेशम, मत्सय, जड़ी बूटी, कृषि, पशुपालन, डेयरी, उद्यान, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उरेडा, हथकरघा, पीएम …
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहीद दीवान सिंह राजकीय इंटर कॉलेज डॉन परेबा मे 23 अगस्त को 11 बजे बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि इस शिविर में समाज कल्याण, बाल विकास, राजस्व, रेशम, मत्सय, जड़ी बूटी, कृषि, पशुपालन, डेयरी, उद्यान, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उरेडा, हथकरघा, पीएम स्वरोजगार योजना, एमएसवाई, स्वयं सहायता समूहों से संबंधित विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे।
शिविर में संबंधित विभागों की ओर से अपने-अपने विभागीय कार्यों से संबंधित प्रमाण पत्र जारी करने और स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन कैंप का भी आयोजन किया जाएगा। सीडीओ ने सभी विभागों को इस बाबत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
