इन देशों के सेंसर बोर्ड ने बैन की ‘बेल बॉटम’
मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार की फिल्म ‘बेल बॉटम’ कल रिलीज कर दी गई थी। फिल्म ने पहल् दिन कुछ खास कारोबार नहीं किया। फिल्म ने पहले दिन लगभग 2.75 करोड़ का बिजनेस किया है। ये काफी कम रकम है। कहा जा रहा है कि 50% ऑक्यूपेंसी रुल और लिमिटिड रिलीज की वजह से ऐसा …
मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार की फिल्म ‘बेल बॉटम’ कल रिलीज कर दी गई थी। फिल्म ने पहल् दिन कुछ खास कारोबार नहीं किया। फिल्म ने पहले दिन लगभग 2.75 करोड़ का बिजनेस किया है। ये काफी कम रकम है। कहा जा रहा है कि 50% ऑक्यूपेंसी रुल और लिमिटिड रिलीज की वजह से ऐसा हुआ है। इस वजह से फिल्म को काफी नुकसान हो सकता है। रिपोर्ट की मानें तो फिल्म का कलेक्शन दोपहर 2 बजे के बाद स्लो हो गया था। ‘बेलबॉटम’ को इंडिया के साथ-साथ कई दूसरे देशों में भी रिलीज किया गया है। लेकिन शायद फिल्म को देखते हुए अरब देशों को मिर्ची लग गई है। इसकी वजह फिल्म के सेकेंड हाफ में दिखाया गया एक सीन है। अक्षय की फिल्म को सउदी अरब, कुवैत और कतर में बैन कर दिया गया है। अरब देशों को फिल्म में दिखाई गई कहानी पसंद नहीं आई है। फिल्म में जिस एयरक्राफ्ट को हाईजैक किया गया है उसे दुबई से लाहौर ले जाया गया है। इससे अरब देशों को फिल्म पसंद नहीं आई और सेंसर बोर्ड के हिसाब से उनके देश में चलने के लायक नहीं है।
