काशीपुर: नशेड़ी युवक ने ईंट मारकर महिला का फोड़ा सिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। नशेड़ी युवक ने एक महिला के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि युवक ने ईट मारकर महिला का सिर फोड़ दिया। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता ने तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की …

काशीपुर, अमृत विचार। नशेड़ी युवक ने एक महिला के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि युवक ने ईट मारकर महिला का सिर फोड़ दिया। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता ने तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ग्राम प्रतापपुर पोल्ट्री फार्म के पास निवासी कुसुम पत्नी रमेश ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती शाम वह अपने घर के सामने बैठी थी। करीब साढ़े छह बजे गांव का ही एक युवक शराब पीकर गाली गलौज करने लगा।

विरोध करने पर आरोपी युवक ने अभद्रता करते हुए मारपीट की। आरोप है कि आरोपी युवक ने ईंट मारकर महिला का सिर फोड़ दिया। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार