हल्द्वानी: युवती को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। ‌एक युवक ने पहले युवती से दोस्ती की और बाद में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील क्लीपिंग भी बना ली। क्लीपिंग वायरल करने की धमकी देकर 12 सालों से शोषण कर रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बरेली रोड गौजाजाली निवासी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। ‌एक युवक ने पहले युवती से दोस्ती की और बाद में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील क्लीपिंग भी बना ली। क्लीपिंग वायरल करने की धमकी देकर 12 सालों से शोषण कर रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बरेली रोड गौजाजाली निवासी युवती का आरोप है कि वर्ष 2009 में जब वह कक्षा नौ में अध्ययनरत थी तो मोहम्मद जावेद उसका पीछा करता था। दोस्ती न करने पर वह हाथ की नस काटने की धमकी देता था। दबाव में आकर उसने जावेद से दोस्ती कर ली। इसके कुछ समय बाद जावेद ने उसे अपने लाइन नंबर 17 स्थित घर में बुलाया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध स्थापित कर लिए।

इस बीच उसकी अश्लील क्लीपिंग भी बना ली। क्लीपिंग वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। वर्ष 2019 में युवती के गर्भवती होने पर जावेद व उसकी मां समाज में बदनामी का हवाला देकर उसका गर्भपात करा दिया। युवती का आरोप है कि युवक और उसकी मां अब शादी से मुकर गए हैं। युवक ने दूसरी युवती से निकाह कर लिया है। उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

संबंधित समाचार