हल्द्वानी: भ्रष्टाचार की शिकायत मिले तो कर्मी के खिलाफ तुरंत करें एफआईआर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। वन विभाग में रेंजर से फॉरेस्ट गार्ड तक की भ्रष्टाचार की लगातार मिल रही शिकायतों पर वन अधिकारी सख्त हो गए हैं। पश्चिमी वन वृत्त के वन संरक्षक राहुल ने पांच वन डिवीजनों के डीएफओ को निर्देश दिए हैं कि ऐसे अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करवाई जाए। पश्चिमी वन वृत्त …

हल्द्वानी, अमृत विचार। वन विभाग में रेंजर से फॉरेस्ट गार्ड तक की भ्रष्टाचार की लगातार मिल रही शिकायतों पर वन अधिकारी सख्त हो गए हैं। पश्चिमी वन वृत्त के वन संरक्षक राहुल ने पांच वन डिवीजनों के डीएफओ को निर्देश दिए हैं कि ऐसे अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करवाई जाए।

पश्चिमी वन वृत्त संरक्षक राहुल ने शुक्रवार को रामपुर रोड स्थित अरण्य भवन में प्रभागीय वनाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करवाई जाए। सभी अधिकारी-कर्मचारी फोन पर वार्ता करते समय राजकीय कर्मचारी नियमावली सिद्धांत का पालन करें और कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाई जाए।

उन्होंने कड़े लहजे में निर्देश दिए कि वन अपराधों की रोकथाम के लिए दैनिक, रात्रि गश्त और लंबी दूरी की गश्त की जाए और इसकी मासिक रिपोर्ट नियमित रुप से पश्चिमी वन वृत्त सरंक्षक को सौंपी जाए। वन संरक्षक ने चेतावनी दी कि यदि वन विभाग की छवि धूमिल की गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव