लखीमपुर-खीरी: दो दोस्तों ने एक साथ पिया जहर, अस्पताल में हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृतविचार, लखीमपुर-खीरी। इश्क में साथ जीने मरने की रस्में निभाई जाती रही हैं लेकिन दोस्ती में एक साथ जहर खाकर जान देने की घटना विरली ही सामने आती हैं। शुक्रवार को कोतवाली सदर क्षेत्र में हुई एक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। घर से दो दिन पूर्व एक ही बाइक से …

अमृतविचार, लखीमपुर-खीरी। इश्क में साथ जीने मरने की रस्में निभाई जाती रही हैं लेकिन दोस्ती में एक साथ जहर खाकर जान देने की घटना विरली ही सामने आती हैं। शुक्रवार को कोतवाली सदर क्षेत्र में हुई एक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। घर से दो दिन पूर्व एक ही बाइक से निकले दो दोस्तों ने एक साथ जहर पी लिया। परिजन गंभीर हालत में दोनों दोस्तों को जिला अस्पताल लाए जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। जहां इस ह्रदय विदारक घटना के बाद सभी सन्न हैं। वहीं दोनों का एक साथ जहर पीकर आत्महत्या करना सभी के समझ से परे है।

थाना कोतवाली सदर के खंभार खेड़ा निवासी भारत का 20 वर्षीय पुत्र प्रभाकर व मैंनहा गांव के रहने वाले मामा राजेन्द्र के 19 वर्षीय पुत्र सचिन आपस मे गहरे दोस्त भी थे। बुधवार की सुबह दोनों बाइक से कहीं घूमने गए थे। शुक्रवार की सुबह लौटे। दोनों ने बताया कि उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। यह सुनकर परिजन सन्न रह गए और कारण पूछा तो कोई उत्तर नही मिला। प्रभाकर के पिता भारत को जानकारी दी गई तो वह भी आनन-फानन मैंनहा पहुंच गए।

परिजन दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां थोड़ी देर उपचार के बाद दोनों की मौत हो गई। प्रभाकर के पिता भारत और सचिन के भाई कपिल ने बताया कि दोनों ने क्यों जहर पी लिया इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता। यह राज दोनों के साथ दफन हो गया। इधर पोस्टमार्टम के बाद जब दोनों दोस्तों के शव गांव पहुंचे तो दोनों परिवारों की महिलाएं,बुजुर्ग व बच्चे दहाड़े मारकर रो पड़े। इस ह्रदय विदारक घटना के बाद दोनों गांवो में मातमी सन्नाटा है।

संबंधित समाचार