लखनऊ: दोस्तों ने की ठेकेदार की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
लखनऊ। प्लंबरिंग ठेकेदार जगदीश वर्मा की उसके साथी कर्मी मनीष राठौर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी। ये मामला मड़ियांव के ककौली गांव का है। घटना बुधवार की सुबह हुई थी। अरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार, शुक्रवार देर शाम को कर लिया था। एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह ने जानकारी दी कि हत्यारोपितों …
लखनऊ। प्लंबरिंग ठेकेदार जगदीश वर्मा की उसके साथी कर्मी मनीष राठौर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी। ये मामला मड़ियांव के ककौली गांव का है। घटना बुधवार की सुबह हुई थी। अरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार, शुक्रवार देर शाम को कर लिया था। एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह ने जानकारी दी कि हत्यारोपितों को घैला के पास से गिरफ्तार किया गया है।
आपको बता दें कि जगदीश पहले मनीष के बहनोई अनिल के साथ काम करता था। मनीष प्लंबरिंग का माल बेच देता और पैसों की हेराफेरी करता था। जब जगदीश ने विरोध किया और अनिल को सारी बात बता दी। अनिल ने मनीष को काम से निकाल दिया था। इस बात को लेकर अनिल रंजिश मानता था। पहले मनीष राठौर हत्या 10 अगस्त को करने वाले थे। लेकिन हत्या की योजना टल गई थी। पुलिस ने काल डिटेल्स के आधार पर आरोपियों को पकड़ा और पूछताछ शुरू की। हत्यारोपितों के पास से वारदात में प्रयुक्त तमंचा और स्कूटी भी बरामद कर ली गई है।
