लखनऊ: केजीएमयू में एंट्री के लिए बदला यह नियम
लखनऊ। केजीएमयू में रोज हजारों लोग ओपीडी में आते हैं। ऐसे 8-10 मरीज देखे जाते हैं। ऐसे बिना कोरोना जांच के एंट्री नहीं मिलती थी। जिसकी वजह से कई बार मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बड़ी संख्या में मरीज प्राइवेट पैथोलॉजी से कोरोना की जांच कराने में मजबूर थे। दूसरी लहर …
लखनऊ। केजीएमयू में रोज हजारों लोग ओपीडी में आते हैं। ऐसे 8-10 मरीज देखे जाते हैं। ऐसे बिना कोरोना जांच के एंट्री नहीं मिलती थी। जिसकी वजह से कई बार मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बड़ी संख्या में मरीज प्राइवेट पैथोलॉजी से कोरोना की जांच कराने में मजबूर थे। दूसरी लहर के बाद मरीजों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। प्रशासन ने मरीजों को काफी सहूलियत दे दी है। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. संदीप तिवारी के मुताबिक नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब मरीजों को ओपीडी दिखाने के लिए बार-बार कोरोना जांच नहीं करानी पड़ेगी। जी हां, केजीएमयू की ओपीडी में अब कोरोना की दोनों डोज के बाद आप जा सकते हैं। अगर आपके कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग गई है तो आपको कोविड टेस्ट से छुट्टी मिल गई है। लेकिन जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है उनको आरटी-पीसीआर टेस्ट जरुर करवाना होगा।

