बहराइच: सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गॉधी का जन्मदिवस ‘‘सद्भावना दिवस’’ के रूप में मनाया गया। सद्भावना दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गॉधी के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा मौजूद लोगों को सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा दिलायी …

बहराइच। भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गॉधी का जन्मदिवस ‘‘सद्भावना दिवस’’ के रूप में मनाया गया। सद्भावना दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गॉधी के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा मौजूद लोगों को सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा दिलायी कि ‘‘मैं प्रतिज्ञा करता हूं कि मैं जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करूंगा।

मैं पुनः प्रतिज्ञा करता हूॅ कि मैं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाऊंगा’’। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय, मुख्य राजस्व अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह, कलेक्ट्रेट तथा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अन्य कार्यालयों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

इसी प्रकार विकास भवन सभागार में भी ‘‘सद्भावना दिवस’’ मनाया गया। यहां पर प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी/जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बलवन्त सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी एके गौतम सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गॉधी के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा सद्भावना प्रतिज्ञा ली।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव