‘गणपत’ की रिलीज डेट हुई ऑउट, इस दिन बड़े पर्दे पर आएगी फिल्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड में साथ एंट्री लेने वाली कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था। एक बार फिर ये जोड़ी धमाकेदार फिल्म ‘ गणपत’ लेकर आ रही है। इस जोड़ी को एक और बार बड़े पर्दे पर देखा जाएगा। फिल्म की रिलीज डेट भी अब ऑउट हो गई है। …

मुंबई। बॉलीवुड में साथ एंट्री लेने वाली कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था। एक बार फिर ये जोड़ी धमाकेदार फिल्म ‘ गणपत’ लेकर आ रही है। इस जोड़ी को एक और बार बड़े पर्दे पर देखा जाएगा। फिल्म की रिलीज डेट भी अब ऑउट हो गई है। फिल्म 23 दिसंबर, 2022 को रिलीज की जाएगी। इस बात की जानकारी खुद टाइगर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है।

‘ गणपत’ एक्शन फिल्म है। इस बार टाइगर के साथ कृति भी एक्शन करते नजर आएंगी। टाइगर ने बीते दिनों फिल्म का मोशन पोस्टर भी शेयर किया था और आज फिल्म की रिलीज डेट ऑउट हो गई। कृति का बदला हुआ अंदाज देखने के लिए फैंस बहुत एक्साइटेड हैं। इस बार जोड़ी भले ही सेम हो पर फिल्म हीरोपंती से बहुत अलग होने वाली है। ‘ गणपत’ के साख ‘बागी 4’ और ‘हीरोपंती 2’ में भी टाइगर का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा।

संबंधित समाचार