जसपुर: पांच युवकों पर बदनीयत से खेत में खींचने का आरोप, महिलाओं ने इंसाफ के लिए घेरी कोतवाली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जसपुर, अमृत विचार। क्षेत्र के कुछ युवकों पर बदनीयत से खेत में खींचने के मामले में तहरीर सौंपने के बावजूद कार्रवाई न किए जाने से आक्रोशित महिलाओं ने प्रभारी कोतवाल मदन सिंह बिष्ट का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोपितों पर जल्द रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। स्थानीय एक महिला शनिवार को …

जसपुर, अमृत विचार। क्षेत्र के कुछ युवकों पर बदनीयत से खेत में खींचने के मामले में तहरीर सौंपने के बावजूद कार्रवाई न किए जाने से आक्रोशित महिलाओं ने प्रभारी कोतवाल मदन सिंह बिष्ट का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोपितों पर जल्द रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।

स्थानीय एक महिला शनिवार को गांव की महिलाओं के साथ कोतवाली पहुंची। उसने बीते दिन कोतवाली में तहरीर सौंपने के बावजूद छेड़खानी करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई। महिला का आरोप है कि विगत 16 अगस्त को वह गांव के प्रधान के खेत के पीछे जानवरों के लिए घास लेने जा रही थी। तभी कुछ युवकों ने उसे बदनियती से दबोच लिया और जबरन गन्ने के खेत में ले जाने लगे।

विरोध करने पर बड़े नेता के आदमी होने का हवाला देते हुए धमकाने लगे। महिला ने बताया कि इस दौरान उसके शोर मचाने पर वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे उनके चंगुल से छुड़ाया। महिला ने मामले में पेट्रोल पंप में कार्यरत गौरव प्रजापति एवं गौरव अरोरा तथा महुआडाबरा निवासी सोनू सैनी, सलीम तथा भीष्मपाल पर उसके साथ छेड़खानी का आरोप लगाया। महिला ने उक्त आरोपितों से खतरा बताते हुए प्रभारी कोतवाल से सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की।

उधर, प्रभारी कोतवाल मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष नईम अहमद तथा अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार के बीच भूमि विवाद का कोई मामला है। जो राजस्व विभाग में विचाराधीन है। 16 अगस्त को इसी प्रकरण में दोनों पक्षों में कहा सुनी हुई है। महिला के आरोपों पर जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। बुद्धप्रकाश सिंह द्वारा नईम अहमद व उसके परिवार पर दर्ज कराए गए मुकदमें में भी सीओ स्तर से जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार