हल्द्वानी: इस मुहूर्त में बांधे भाई की कलाई में राखी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पंडित पूरन चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पंचांग के अनुसार 22 अगस्त, रविवार यानि रक्षाबंधन पर सुबह 6:15 मिनट से सुबह 10:34 मिनट तक शोभन योग रहेगा। धनिष्ठा नक्षत्र शाम को करीब 7:39 मिनट तक रहेगा। 22 अगस्त को दोपहर 1:42 मिनट दोपहर से शाम 4:18 मिनट तक राखी बांधना सबसे शुभ …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पंडित पूरन चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पंचांग के अनुसार 22 अगस्त, रविवार यानि रक्षाबंधन पर सुबह 6:15 मिनट से सुबह 10:34 मिनट तक शोभन योग रहेगा। धनिष्ठा नक्षत्र शाम को करीब 7:39 मिनट तक रहेगा। 22 अगस्त को दोपहर 1:42 मिनट दोपहर से शाम 4:18 मिनट तक राखी बांधना सबसे शुभ रहेगा।

राखी का पर्व इस दिन शुभ संयोग में मनाया जाएगा। इस दिन रक्षा बंधन पर शुभ योग बन रहा है। पंचांग के अनुसार दो विशेष शुभ मुहूर्त का योग इस बार रक्षा बंधन पर बन रहा है। पूर्णिमा की तिथि पर धनिष्ठा नक्षत्र के साथ शोभन योग रहेगा। विशेष बात ये हैं कि इस दिन श्रावण मास का समापन होगा और 23 अगस्त से भाद्रपद मास का आरंभ होगा। इस बार रक्षा बंधन पर भद्रा का साया नहीं है। पंचांग के अनुसार भद्रा काल 23 अगस्त को सुबह 5:34 बजे से सुबह 6:12 बजे तक रहेगी।

संबंधित समाचार